गैस लीक से अलवर में बड़ा हादसा, चपेट में आए एक ही परिवार के 7 लोग; सभी झुलसे
अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र के सांथलका गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक घर में गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरे घर में आग फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय घर के भीतर मौजूद परिवार के सात सदस्य इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
इस घटना में झुलसे लोगों में नाम नैम सिंह (40 वर्ष), ममता (35 वर्ष), काजल (17 वर्ष), किशनवती (15 वर्ष), पंकज (7 वर्ष), छगन (4 वर्ष) और वीरेश (40 वर्ष) शामिल हैं। धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घर में गैस लीक होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसके बाद सिलेंडर फट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सभी घायलों को तत्काल अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर करने की भी तैयारी की जा रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर और पाइपलाइन का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें और किसी भी प्रकार की गैस की गंध आने पर तुरंत सतर्क हो जाएं, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। मामले में भिवाडी एडिश्नल एसपी अतुल साहू ने बताया की गुरुवार सुबह गैस डिलेंडर में ब्लास्ट हो गया । हादसे में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं कई लोगों की हालत गंभीर होने पर अलवर रेफर किया गया है । पुलिस मामले की जांच और रही है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका