आसमान में खराब हो गया विमान का इंजन, पायलट ने कहा- PAN-PAN; इसका मतलब क्या
दिल्ली से इंदौर के लिए उड़े एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। 161 यात्रियों को लेकर राजधानी से इंदौर जा रहे विमान के इंजन में खराबी आ गई। एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता लगते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को PAN-PAN संदेश भेजा। अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया और सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, विमानन कंपनी ने इसे इमरजेंसी लैंडिंग मानने से इनकार किया है।
हवाई अड्डे के डायरेक्टर विपिनकांत सेठ ने बताया, ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर हमने तमाम एहतियात बरतते हुए इस वायुयान को इंदौर के हवाई अड्डे पर सुबह 09:55 बजे उतारा। निर्धारित समय के मुताबिक इस विमान को सुबह 09:35 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरना था।’ उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स 1028 वाले इस विमान का चालक दल और इसमें सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सेठ ने बताया कि विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को ‘PAN-PAN’ संकेत भेजा जिसके बाद मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत हवाई अड्डे पर अग्निशमन और चिकित्सा के इंतजाम किए गए।
‘PAN-PAN’, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य संकेत है जिसका इस्तेमाल समुद्री और हवाई रेडियो संचार में किया जाता है। विमानन क्षेत्र में इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत मदद की जरूरत है, लेकिन यह स्थिति विमान में सवार लोगों की जिंदगी पर सीधे खतरे से नहीं जुड़ी है। जब कोई पायलट ‘PAN-PAN’ संकेत भेजता है, तो इसका मतलब होता है कि चालक दल को एटीसी या ‘ग्राउंड सर्विस’ से तुरंत मदद चाहिए।
वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि यह इमरजेंसी लैडिंग नहीं थी, बल्कि पायलट ने एटीसी से प्राथमिकता के आधार पर लैडिंग की इजाजत मांगी थी। उन्होंने कहा, ‘इंदौर में विमान को नीचे आते हुए ऑइल फिल्टर में संदिग्ध दिक्कत की आई थी। एसओपी का पालन करते हुए क्रू ने सुरक्षित विमान को उतारा। हमारे पायलट इस तरह के एहतियाती कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित हैं।’

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका