सुलगते नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों के कब्जे में संसद
नेपाल को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजधानी काठमांडू समेत मुल्क के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। खबरें हैं कि कई राष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं के घर आग के हवाले कर दिए गए हैं। साथ ही प्रदर्शनकारी संसद भवन में भी प्रवेश कर गए हैं। रविवार शाम से ही सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जो बाद में हिंसक रूप में तब्दील हो गए।
Gen Z के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने राजधानी के कई हिस्सों में ‘केपी चोर, देश छोड़ो’ और ‘भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करो’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर के बालकोट स्थित प्रधानमंत्री ओली के आवास को आग लगा दी। ओली फिलहाल बालुवतार स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के नायकाप में पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक के आवास को भी आग लगा दी।
एक दिन पहले सोमवार को सोशल मीडिया साइटों पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने के बाद रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पुलिस की कार्रवाई में सोमवार को 19 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।
हालांकि, खास बात है कि पीएम के पद छोड़ने के चलते नेपाल में सरकार नहीं गिरेगी। पीएम नेपाल की कार्यपालिका के प्रमुख होते हैं, जबकि राष्ट्रपति को सरकार का प्रमुख होने दर्जा प्राप्त है। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राष्ट्रपति राम चंद्र पौदल भी पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक