शाहजहांपुर के ‘जलालाबाद’ का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’ होगा, योगी कैबिनेट की बैठक में मिल सकती है मंजूरी
योगी कैबिनेट की बैठक में आज 24 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जलालाबाद का नाम बदलने का भी प्रस्ताव पास हो सकता है।
शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्र के तहत आने वाले कस्बे ”जलालाबाद” का नाम परिवर्तित कर ”परशुरामपुरी” किए जाने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट में स्वीकृति मिल सकती है।
बैठक में प्रदेश सरकार राज्य में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के लिए उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 को स्वीकृति देने जा रही है।
अगले पांच वर्षों तक प्रभावी रहने वाली इस नीति का उद्देश्य प्रदेश को देश के शीर्ष स्टार्टअप ईकोसिस्टम वाले राज्यों में स्थापित करना, युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और निवेश व रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
नई नीति में हाईटेक और डीप-टेक क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखते हुए स्टार्टअप को शुरुआती चरण से लेकर विस्तार तक व्यापक वित्तीय और संस्थागत सहयोग देने का प्रविधान किया गया है।
इसके अलावा नगर निगम गोरखपुर व मुरादाबाद को म्यूनिसिपल बांड जारी करने तथा अवस्थापना विकास निधि के लिए धनराशि उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है।
कैबिनेट की बैठक में करीब 1.60 लाख होमगार्ड स्वयं सेवकों व उनके आश्रितों को सरकार की तरफ से कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी जा सकती है।
इस संबंध में सोमवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पेश करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। राज्य में वर्तमान में 1.18 लाख होमगार्ड स्वयं सेवक हैं और 41 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका