विराट कोहली आज 58 रन बनाते ही IPL में रच देंगे इतिहास, क्रिस गेल-केएल राहुल को पछाड़ बनेंगे नंबर-1
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें आज आईपीएल 2026 में इतिहास रचने पर होगी। आज का आईपीएल मैच सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में इतिहास रचने से किंग कोहली मात्र 58 रन दूर है। 58 रन बनाते ही वह आईपीएल में वो कारनामा कर दिखाएंगे जो क्रिस गेल जैसे बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए। विराट कोहली आईपीएल 2026 में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। बता दें, SRH vs RCB मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डलेगी।
यह रिकॉर्ड है लगातार सबसे ज्यादा सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने का। विराट कोहली पिछले तीन सीजन से लगातार 600 या उससे अधिक नर बनाते हुए आ रहे हैं। किंग कोहली ने 2023 में 639, 2024 में 741 और 2025 में 657 रन बनाए थे।
वहीं आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने अभी तक खेले 13 मैचों में 54.20 की औसत और 164.74 के उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 542 रन बनाए हैं। अगर आज विराट कोहली 58 रन बनाते हैं तो वह लगातार चार सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
जी हां, अभी तक विराट कोहली के अलावा क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल ने लगातार तीन सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाए हैं। मगर कोई बल्लेबाज 4 बार यह कारनामा नहीं कर पाया। आज किंग कोहली के पास इतिहास रचने का मौका है।
हालांकि विराट कोहली को आगे भी मौके मिलेंगे, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी 13 में से 9 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 18 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। आरसीबी की सीट टॉप-2 में कन्फर्म है, ऐसे में उन्हें फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे।
अगर कोहली आज 600 रन का आंकड़ा छूने से चूकते हैं तो उन्हें आगे कम से कम 2 और मौके मिलेंगे।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका