भाद्रपद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन-धान्य
Bhadrapada purnima upay: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को भाद्रपद पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 7 सितंबर, रविवार को है। मान्यता है कि इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा भी शुभ मानी गई है। भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय है। हिंदू धर्म ग्रंथों में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन व उससे जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। माना जाता है कि इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। जानें भाद्रपद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए तुलसी से जुड़े उपाय। भाद्रपद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन-धान्य
1. भाद्रपद पूर्णिमा पर सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी पूजन करना चाहिए। तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना चाहिए और घी का दीपक जलाना चाहिए। तुलसी पूजन के बाद परिक्रमा करनी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक खुशहाली आती है।
2. आर्थिक लाभ व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा के दिन 11 तुलसी के पत्तों पर हल्दी से ‘श्री’ लिखकर भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं। भाद्रपद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन-धान्य
3. तुलसी पूजन के समय तुलसी की माला से ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: या ऊं नमो नारायणाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और साथ ही घर पर मां लक्ष्मी का स्थाई वास होता है। भाद्रपद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन-धान्य
4. पूर्णिमा की रात को भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी को तुलसी दल युक्त खीर का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति व खुशहाली आती है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
5. भाद्रपद पूर्णिमा पर तुलसी माता को पूजन के समय सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कर्ज से छुटकारा मिलता है। भाद्रपद पूर्णिमा पर करें तुलसी से जुड़े ये 5 आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन-धान्य

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका