चंडीगढ़-नोएडा के बीच इंडिगो की दूसरी सीधी उड़ान शुरू सेवा भी शुरू, सोमवार-मंगलवार को कर सकेंगे यात्रा
ट्राईसिटी के हवाई यात्रियों के लिए 13 जुलाई (सोमवार) से एक और बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। इंडिगो ने चंडीगढ़ और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच अपनी दूसरी सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है।
यह अतिरिक्त उड़ान प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को संचालित होगी। इससे पहले एयरलाइन दोनों शहरों के बीच प्रतिदिन एक नियमित सीधी उड़ान का संचालन पहले ही शुरू कर चुकी है। नई अतिरिक्त सेवा शुरू होने से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक होगी।
नई अतिरिक्त सेवा के तहत विमान सोमवार और मंगलवार को सुबह 9:55 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 10:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी में यही विमान दोपहर 12:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे नोएडा पहुंचेगा।
लगभग एक घंटे की यह हवाई यात्रा यात्रियों का काफी समय बचाएगी और सड़क मार्ग की लंबी यात्रा से राहत देगी। इससे पहले शुरू की गई दैनिक सेवा के तहत इंडिगो की उड़ान रोजाना सुबह 6:10 बजे नोएडा से उड़ान भरकर 7:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है।
हवाई सेवा का सबसे अधिक लाभ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को मिलेगा। कारोबारी, उद्योगपति, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और पर्यटक अब अपनी यात्रा की योजना अधिक सुविधा के साथ बना सकेंगे।
एयरपोर्ट अधिकारियों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ को इस एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने से क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।
साथ ही ट्राईसिटी के यात्रियों की दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्भरता भी कुछ हद तक कम होगी। नई उड़ान सेवा से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक तेज, आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका