‘आईएनडीआईए 2029 का लोकसभा चुनाव जीत चुका है’, राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दावा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर बल दिया। साथ ही दावा किया कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव हारे नहीं हैं और अगला यानी 2029 का चुनाव आईएनडीआईए पहले ही जीत चुका है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बीते आठ जून को हुई विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी अनुवाद वाला आडियो शनिवार को अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर साझा किया।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- ‘कई साथियों ने आईएनडीआईए की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था। यह रहा। इससे जरूर सुनें।’
राहुल गांधी ने कहा- ‘आठ जून को आईएनडीआईए की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने यह भाषण दिया। जब भारत के सोच और देश की आत्मा पर संकट हो,… जब संस्थाओं पर कब्जा हो,… जब जनता की आवाज दबाई जाए… तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।’
लोकसभा में नेता विपक्ष ने फिर से यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है। साथ ही कहा कि हम एकजुट रहेंगे, जन-जन को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से भाजपा को हराएंगे।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका