अंतर्मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता: ‘सदगति’ नाटक के साथ मुरादाबाद मंडल रहा प्रथम
अंतर्मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन लखनऊ मंडल के आर.डी.एस.ओ. (RDSO) प्रेक्षागृह में किया गया।इस प्रतियोगिता में रेलवे के विभिन्न मंडलों से आईं 10 टीमों ने प्रतिभाग किया और सभी टीमों ने अपने-अपने नाटकों की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी।इस नाट्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल (ज्यूरी) में रूपाली चंद्रा, अंशुल टंडन और गोपाल सिन्हा शामिल रहे।
कड़े मुकाबले के बीच प्रतियोगिता में राकेश बलोदी द्वारा निर्देशित मुंशी प्रेमचंद की चर्चित कहानी पर आधारित नाटक ‘सदगति’ को प्रथम, लखनऊ मंडल को द्वितीय और जगाधरी मंडल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, मुरादाबाद मंडल की कुमारी महक मेहरा को उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
मुरादाबाद मंडल की विजेता टीम के इस नाटक में ओम प्रकाश, यतीन्द्र त्रिवेदी, महक मेहरा, रीतिका, राकेश बलोदी, रोहित सैनी, अंकित, ललित सैनी और सत्येंद्र कुमार ने अपने सशक्त अभिनय से प्रेक्षागृह में मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका