विराट कोहली का ज्ञान उन्हीं पर पड़ा भारी, 9 साल बाद IPL में हुआ ये हाल; प्रिंस यादव का खुलासा
प्रिंस यादव, यह नाम आईपीएल में आने वाले समय में खूब सुर्खियां बटौरने वाला है। अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ से यह गेंदबाज बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर रहा है। गुरुवार, 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ प्रिंस ने विराट कोहली का विकेट हासिल कर धूम मचाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली से ही मिली एडवाइस का इस्तेमाल प्रिंस यादव ने उन्हीं के खिलाफ किया था। जी हां, मैच के बाद उन्होंने इसका खुलासा किया है। प्रिंस यादव ने 213 (DLS टारगेट) रन का पीछा करते हुए विराट कोहली को 0 पर आउट किया। चेज मास्टर के नाम से मशहूर कोहली आईपीएल में 9 साल बाद टारगेट का पीछा करते हुए 0 पर आउट हुए हैं।
विराट कोहली के विकेट पर प्रिंस यादव ने मैच के बाद कहा, “पिछले मैच के बाद मैं विराट भैया से बात कर रहा था और उन्होंने मुझसे बस इतना कहा – जब तक बॉल एक लेंथ से घूम रही है, उसी लेंथ पर रहो।”
प्रिंस यादव ने आरसीबी के खिलाफ इस मैच में ऐसा ही किया। कोहली ने प्रिंस यादव की पहली गेंद को सम्मान दिया। उनकी गेंद काफी हिल रही थी। प्रिंस यादव ने अपनी लाइन लेंथ में कोई बदलाव नहीं किया। जिसका फायदा उन्हें मिला। कोहली अगली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद पिच पर पड़ने के बाद थोड़ी अंदर की तरफ आई और कोहली के बैट पैड के बीच से होते हुए सीधा विकेट पर जा लगी।
बता दें, प्रिस यादव ने इस मैच में मोहम्मद शमी के पहले ओवर में मिसफील्ड की थी, मगर अगली ही गेंद पर उन्होंने डीप थर्डमैन की दिशा में जैकब बेथल का कैच पकड़ उसकी भरपाई की थी। इस बारे में उन्होंने कहा, “मैंने पहली बॉल मिसफील्ड की, लेकिन मुझे पता था कि मुझे इसे पीछे छोड़ना होगा और यह पक्का करना होगा कि मेरा फोकस न भटके
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। हालांकि प्रिंस यादव ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि वह लगातार कोशिश करते रहेंगे।
एलएसजी के नाम 10 मैचों में फिलहाल 3 ही जीत है और उनके खाते मं 6 अंक है। अगर लखनऊ अगले 4 मैच लगातार जीत भी जाती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी, जिनके साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना काफी कठिन है।
आरसीबी के खिलाफ एलएसजी के जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और अब लगातार 2 IPL खिताब; ये है किंग कोहली का पूरा ‘साम्राज्य’
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह
यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी