IMD Rain Alert: अगले सात दिनों तक इन तीन राज्यों में होगी बारिश, आंधी-बिजली कड़कने की भी चेतावनी
यूपी समेत कई राज्यों में चल रही बारिश रुक गई है। हालांकि, फिर से बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। इसके अलावा, अगले सात दिनों के दौरान झारखंड, बिहार, ओडिशा तीन राज्यों में गरज, बिजली और 50 की स्पीड से तेज आंधी के साथ बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते के दौरान उप हिमालीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरपूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होगी।। कई राज्यों में बहुत भारी बरसात हो सकती है। तीन से छह मई के बीच पहाड़ी राज्यों, उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों, उससे सटे मध्य भारत में छिटपुट से लेकर छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं और ओले गिरने की चेतावनी है। आंधी की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। बारिश भी होगी। दो से चार मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। दो मई को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बहुत भारी बरसात होगी। उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर में दो से छह मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में तीन से पांच मई, उत्तराखंड में दो से आठ मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर की बारिश होगी। इसके अलावा, गरज, बिजली और तेज हवाएं भी चलने वाली हैं।
पंजाब में तीन से छह मई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ में दो से छह मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज, बिजली और तेज हवाओं जिनकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी के चलने की संभावना है।राजस्थान में दो से आठ मई के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन से छह मई के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चार से सात मई के दौरान बारिश होगी। गरज, और बिजली व आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
चार व पांच मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में और चार मई को राजस्थान में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तीन मई को जम्मू कश्मीर, चार मई को हिमाचल प्रदेश, चार और पांच मई को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ओले गिरेंगे। चार मई को राजस्थान में धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा, ”अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बिजली, तेज हवाएं, बारिश का अलर्ट है।” चार व पांच मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में, चार मई को झारखंड, चार और छह मई को बिहार में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 2-6 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है। दो मई को लक्षद्वीप और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी यही स्थिति रहने वाली है। दो मई को तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने वाली है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल