GST के टूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में पहली बार ₹2.43 लाख करोड़ के पार कलेक्शन
अप्रैल 2026 में भारत का GST कलेक्शन एक नए शिखर पर पहुंच गया। अप्रैल में कुल GST कलेक्शन 2.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो मार्च के 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। पिछले साल अप्रैल की तुलना में यह 8.7% की बढ़ोतरी दिखाता है। बता दें कि अप्रैल 2025 में जीएसटी कलेक्शन 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक था, जो ऑल टाइम हाई था। एक साल बाद अब यह रिकॉर्ड टूटा है और कलेक्शन पहली बार 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है।
घरेलू बिक्री और खरीद से ग्रॉस रेवेन्यू 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा जबकि आयात से जीएसटी कलेक्शन 25.8 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 57,580 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल में रिफंड जारी करने की राशि 19.3 प्रतिशत बढ़कर 31,793 करोड़ रुपये रही। रिफंड समायोजित करने के बाद नेट जीएसटी कलेक्शन 7.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, ग्रॉस जीएसटी राजस्व साल-दर-साल 8.3% बढ़कर 22.27 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस वर्ष के लिए नेट जीएसटी कलेक्शन 7.1% बढ़कर 19.34 लाख करोड़ रुपये हो गया। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों का कुल कलेक्शन में एक बड़ा हिस्सा बना रहा।

टाटा ग्रुप की कंपनी दे रही है कंपनी पहली बार बोनस शेयर, होगा 1 शेयर का फायदा, 6 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान
गुंडा, जल्लाद, गंदा आदमी; अमित शाह को क्या क्या बोल गए TMC सांसद? लटकाने की दे दी धमकी
जिसने श्रमिकों के काम का नहीं दिया दाम, उसका सरकार करेगी काम तमाम, सीएम योगी की चेतावनी
गैस लीक से अलवर में बड़ा हादसा, चपेट में आए एक ही परिवार के 7 लोग; सभी झुलसे
इस गोल्ड बॉन्ड ने किया कमाल! ₹1 लाख बने ₹3.95 लाख, निवेशकों को 295% का रिटर्न