नीतीश या तेजस्वी, बिहार में किसकी सरकार बनेगी? विधानसभा चुनाव से पहले आया सर्वे का नतीजा
बिहार में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। इससे पहले हुए एक ओपिनियन पोल के सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। इस सर्वे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी फाइट देखने को मिल सकती है। वहीं, चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले बीजेपी-जेडीयू एवं अन्य दलों के सत्ताधारी गठबंधन एनडीए को नुकसान झेलना पड़ सकता है। ताजा सर्वे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले आरजेडी, कांग्रेस एवं लेफ्ट के महागठबंधन को जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता खुलने का अनुमान है, लेकिन वे कुछ खास कमाल करते नहीं नजर आ रहे हैं।
पोल ट्रैकर द्वारा 15 मार्च से 5 जून के बीच कराए गए इस ओपिनियन पोल के नतीजे हाल ही में जारी किए गए हैं। सर्वे एजेंसी के अनुसार इसका सैंपल साइज 5 लाख से ज्यादा है। इस सर्वे के नतीजों में इस साल बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।
सर्वे में एनडीए और महागठबंधन को कितनी सीटें?
पोल ट्रैकर के हालिया सर्वे के अनुसार बिहार विधाननभा चुनाव 2025 में आरजेडी-कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन को 44.2 प्रतिशत वोटों के साथ 126 सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। ऐसे में महागठबंधन को बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिखाया गया है। वहीं, सत्ताधारी जेडीयू-बीजेपी के गठबंधन को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। सर्वे के नतीजों में एनडीए को 112 सीटें मिलने का अनुमान है।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी नहीं कर पाएगी कमाल?
इस ओपिनियन पोल सर्वे में चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को महज एक सीट मिलती दिखाई है। पीके ने पिछले साल 2 अक्टूबर को ही अपने नए राजनीतिक दल का गठन किया था। वे बिहार में नए विकल्प देने का दावा करते हुए राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पोल ट्रैकर के सर्वे में उनकी जन सुराज पार्टी को 2.7 फीसदी वोट ही मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, अक्टूबर-नवंबर में संभावित बिहार चुनाव के वास्तविक नतीजे क्या होंगे, यह तो इलेक्शन रिजल्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link