मुंबई से भोपाल जा रही फ्लाइट की एहतियाती लैंडिंग, एयर इंडिया ने बताई वजह; जांच जारी
मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने भोपाल में एहतियाती लैंडिंग की है। फ्लाइट मुंबई से भोपाल जा रही थी। इस मामले की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने बताया कि 26 अप्रैल को मुंबई से भोपाल जाने वाली फ्लाइट एआई633 के क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत तकनीकि खराब की संभावना को देखते हुए भोपाल में एहतियाती लैंडिंग की है। इस दौरान एयर इंडिया ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए रेट्रोफिटेड ड्रीमलाइनर की भी जानकारी साझा की है।
एयर इंडिया ने बताया कि तकनीकी कारणों से प्रभावित एक फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व क्रू मेंबर बिना किसी घटना के सुरक्षित उतर गए। एयर इंडिया के अनुसार, फ्लाइट की जांच की गई और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
एयरलाइन के बयान में कहा गया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। विमान के उतरने के बाद जरूरी तकनीकी जांच की गई, ताकि आगे की उड़ान से पहले सभी मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
इस बीच, एयर इंडिया ने रविवार को अपनी पहली रेट्रोफिटेड ट्विन-आइज़ल Boeing 787-8 (रजिस्ट्रेशन VT-ANT) को भी पेश किया। यह 26 विमानों के बड़े अपग्रेड प्रोग्राम का पहला चरण है, जिसमें केबिन को पूरी तरह नया रूप दिया जा रहा है।
एयरलाइन के मुताबिक, इस विमान का पूरा इंटीरियर अपग्रेड बोइंग के मॉडिफिकेशन सेंटर, विक्टरविल (कैलिफोर्निया) में किया गया। इसके बाद इसे सैन बर्नार्डिनो स्थित एयरोप्रो में नई आकर्षक लिवरी में पेंट किया गया। इस तरह एयर इंडिया ने अपनी पहली रेट्रोफिटेड ड्रीमलाइनर को पेश किया है।
रेट्रोफिट के तहत विमान को पुराने दो-क्लास लेआउट से बदलकर आधुनिक तीन-क्लास कॉन्फिगरेशन में बदला गया है। इसमें नए सीट्स, आधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट (IFE) सिस्टम और बेहतर केबिन डिजाइन शामिल हैं। यह अपग्रेड एयर इंडिया के नए वाइडबॉडी स्टैंडर्ड के अनुरूप है, जैसा कि उसके हाल ही में शामिल बोइंग 787-9 में देखा गया।
एयरलाइन के अनुसार, इस रेट्रोफिट प्रक्रिया में करीब 12,825 मैनआवर्स और 45 दिन का समय लगा। इस दौरान पुराने इंटीरियर को हटाने, केबिन को नए सिरे से डिजाइन करने, सीट्स और अन्य सुविधाएं लगाने के साथ-साथ सभी सिस्टम्स की सख्त जांच की गई। एयर इंडिया का कहना है कि इस अपग्रेड से यात्रियों को बेहतर और आधुनिक उड़ान अनुभव मिलेगा।

विरोधिया सब पूछता था.., तंज और बिहार के लिए एक खुशखबरी भी; जीतन राम मांझी क्या बोले
राघव चड्ढा AAP छोड़ BJP में क्यों गए, खुद दिया जवाब; बताए पास में थे 3 ऑप्शन
सुपर ओवर में घटिया सोच के साथ उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स, और हो गया बंटाधार
केजरीवाल ने मुझे बुलाया और कहा कि सांसदी से इस्तीफा दो, भाजपा जॉइन करने वाले बागी का दावा
IPL 2026 का आधा सफर समाप्त होते ही प्लेऑफ की रेस में लगा रोमांच का तड़का, टॉप-4 में अब ये टीमें
विंड एनर्जी में आगे बढ़ रहा भारत, दुनिया की चौथी बड़ी ताकत; मन की बात में बोले पीएम मोदी