विरोधिया सब पूछता था.., तंज और बिहार के लिए एक खुशखबरी भी; जीतन राम मांझी क्या बोले
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के एक्स हैंडल पर किए गए एक मजेदार पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल केंद्रीय मंत्री ने अपने ही इस पोस्ट में एक तरफ जहां चुटीले अंदाज में विरोधियों पर तंज कसा है तो वहीं बिहार को मिलने वाली एक बड़ी खुशखबरी के बारे में भी बताया है। जीतन राम मांझी ने एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘हमेशा अपने गया जी के लिए ख़ुशख़बरी सुनाते थें तो विरोधिया सब पूछता था बिहार को का मिला,बिहार को का मिला?
लिजिए भाई अब बिहार के लिए भी ख़ुशख़बरी सुन लिजिए…28 अप्रैल 2026 को दिन के 11 बजे, सुबह 11 बजे पटना के बिहटा(सिकंदरपुर) में अपने मंत्रालय द्वारा अरबों की लागत से बना टेक्नॉलॉजी सेंटर आउर मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रोहतास के साथे-साथे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विशेष आग्रह पर मुंगेर में बना एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन किया जा रहा है। आप सब भी आईए आउर दोनों हाथ उठाकर कहिए, नरेंद्र मोदी संग चल पड़ा बिहार, जय हो मोदी सरकार…’
बता दें कि बिहटा के सिंकदपुर में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से यह टेक्नोलॉजी सेंटर बनाया गया है। मंगलवार को बिहटा के प्रौद्योगिकी केंद्र में नेशनल एससी-एसटी हब के अंतर्गत उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
इसका उद्देश्य भारत सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के अंतर्गत मंत्रालयों, विभागों व सीपीएसई द्वारा एससी/एसटी एमएसई से चार प्रतिशत अनिवार्य खरीद लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, जेम पोर्टल तथा सिडबी द्वारा उपलब्ध वित्तीय एवं अन्य सहायता सुविधाओं पर प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

मुंबई से भोपाल जा रही फ्लाइट की एहतियाती लैंडिंग, एयर इंडिया ने बताई वजह; जांच जारी
राघव चड्ढा AAP छोड़ BJP में क्यों गए, खुद दिया जवाब; बताए पास में थे 3 ऑप्शन
सुपर ओवर में घटिया सोच के साथ उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स, और हो गया बंटाधार
केजरीवाल ने मुझे बुलाया और कहा कि सांसदी से इस्तीफा दो, भाजपा जॉइन करने वाले बागी का दावा
IPL 2026 का आधा सफर समाप्त होते ही प्लेऑफ की रेस में लगा रोमांच का तड़का, टॉप-4 में अब ये टीमें
विंड एनर्जी में आगे बढ़ रहा भारत, दुनिया की चौथी बड़ी ताकत; मन की बात में बोले पीएम मोदी