डोनाल्ड ट्रंप की भारत के खिलाफ दिखी नफरत! ‘नरक का द्वार’ बताने वाली टिप्पणी की शेयर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया है। रेडियो होस्ट माइकल सेवेज ने एक लेटर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत और चीन को नरक का द्वार बताया था। सेवेज ने नस्लीय टिप्पणी करते गुए लिखा था कि अमेरिका को बर्थराइट सिटिजनशिप कानून में बदलाव करना चाहिए। सेवेज ने दावा किया कि एशियाई देशों के लोग अमेरिका आते हैं और 9 महीने में एक बच्चे को जन्म देते हैं। इस तरह अमेरिका का नागरिक वह बच्चा जन्म के साथ ही बन जाता है। इस कानून का तेजी से फायदा उठाया जा रहा है और अमेरिका को नुकसान हो रहा है।
यही नहीं सेवेज ने लिखा कि वह बच्चा तत्काल अमेरिका का नागरिक बनता है। फिर उसका परिवार चीन और भारत या फिर अन्य देशों से आ जाता है। ये देश दुनिया में नरक के द्वार हैं। सेवेज के इसी लेटर को डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है, जब एक दिन पहले ही उन्होंने महंगाई और बर्थराइट सिटिजनशिप को लेकर आपत्तिजनक दावे किए थे।
सैवेज ने प्रवासियों के लिए “लैपटॉप वाले गैंगस्टर” जैसे शब्दों का प्रयोग किया और दावा किया कि इन लोगों ने अमेरिकी ध्वज का अपमान किया है। सैवेज के अनुसार, इन एशियाई देशों के प्रवासियों ने अमेरिका को सभी माफिया परिवारों से भी अधिक नुकसान पहुंचाया है और वे अमेरिकी नागरिकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कैलिफोर्निया की हाई-टेक कंपनियों में अब श्वेत पुरुषों के लिए नौकरियां नहीं बची हैं, क्योंकि वहां की पूरी व्यवस्था पर भारतीयों और चीनियों का कब्जा हो चुका है।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब वह खुद अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन को चुनौती दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस संशोधन के जरिए ही जन्मजात नागरिकता की गारंटी मिलती है।
हाल ही में ट्रंप ने दावा किया था कि दुनिया का कोई भी देश अमेरिका के अलावा जन्मजात नागरिकता नहीं देता है। हालांकि, हकीकत यह है कि कनाडा, मैक्सिको और ब्राजील सहित दुनिया के लगभग 36 देशों में यह कानून प्रभावी है।

नीयत साफ हो तो…, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले योगी; जिले को दी 1055 करोड़ की सौगात
उत्तराखंड में विधानसभा का विशेष सत्र करेगी धामी सरकार, महिला आरक्षण पर चर्चा; निंदा प्रस्ताव लाएगी
ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली लुढ़के, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 में आगे बढ़े; यशस्वी जायसवाल ने लगाई छलांग
चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल ₹25 से 28 प्रति लीटर महंगा होगा! जानिए सरकार ने क्या कहा?
तेरे कक्का को भारत है का? पतली गली लाहौर खिसक लें…; लेंसकार्ट विवाद पर बाबा बागेश्वर
चारधाम में थूक और व्यापार जिहाद; हैदराबाद विधायक टी राजा बोले- सिर्फ सनातनी करे कारोबार