LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या कीमतों में हुआ कोई इजाफा? फटाफट कर लें चेक
एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। सरकार की तरफ से एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव आज शनिवार को नहीं किया गया है। जिसकी वजह से पुरानी कीमतें बरकरार हैं। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 मार्च को बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बता दें, ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से भारत में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
केंद्र सरकार ने युद्ध शुरू होने के बाद एक बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। सरकार ने मार्च के महीने में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 60 रुपये का इजाफा तब किया था। उसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तब से दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट युद्ध शुरू होने के बाद मार्च में 144 रुपये और फिर अप्रैल में 205 रुपये तक बढ़ा दिया गया था।
नई दिल्ली – 913 रुपये
कोलकाता – 939 रुपये
मुंबई – 912.50 रुपये
चेन्नई – 928.50 रुपये
गुरुग्राम – 921.50 रुपये
नोएडा – 910.50 रुपये
बेंगलुरू – 912.50 रुपये
भुवनेश्वर – 939 रुपये
चंडीगढ़ – 922.50 रुपये
हैदराबाद – 965 रुपये
जयपुर – 916.50 रुपये
लखनऊ- 950.50 रुपये
पटना – 1002.50 रुपये
नई दिल्ली – 2078.50 रुपये
कोलकाता – 2208.50 रुपये
मुंबई – 2031 रुपये
चेन्नई – 2246.50 रुपये
गुरुग्राम – 2096.50 रुपये
नोएडा – 2078.50 रुपये
बेंगलुरू – 2161 रुपये
भुवनेश्वर – 2245 रुपये
चंडीगढ़ – 2099.50 रुपये
हैदराबाद – 2320.50 रुपये
जयपुर – 2106 रुपये
लखनऊ – 2201 रुपये
पटना – 2353.50 रुपये
ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बुरा असर पड़ा है। सप्लाई बाधित होने की वजह से आपूर्ति प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी के देशों से मंगाता रहा है। लेकिन युद्ध ने सबकुछ अव्यवस्थित कर दिया है।घरेलू स्तर सरकार ने तेल कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने की निर्देश दिया है। वहीं, कालाबाजारी रोकने के लिए घरेलू सिलेंडर की अब ओटीपी के आधार पर डिलीवरी हो रही है। बीते दिनों केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई भी कमी की खबर किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से नहीं आई है।

12 साल में पहली बार संसद के अंदर हारी मोदी सरकार, अब क्या है आगे का प्लान?
Gerald Coetzee की अचानक हुई IPL में एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले SRH से जुड़े; कौन हुआ बाहर?
एक घंटे में 7 झूठ बोल गए डोनाल्ड ट्रंप, ईरान बोला- ऐसी बातचीत का क्या फायदा
ईरान ने नहीं मानी बात तो सीजफायर नहीं बढ़ाएगा अमेरिका, ट्रंप ने होर्मुज पर भी चेताया
जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, समस्याओं पर सीएम योगी का अफसरों को कड़ा निर्देश
ताकतवर देशों के एक और एलीट क्लब में शामिल होगा भारत, US के साथ हुई बड़ी डील