Gerald Coetzee की अचानक हुई IPL में एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले SRH से जुड़े; कौन हुआ बाहर?
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले से पहले एसआरएच के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। आईपीएल में अचानक साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज Gerald Coetzee की एंट्री हो गई है। वह डेविड पायने के रिप्लेसमेंट के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वॉड के साथ जुड़े हैं। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी पुष्टी की। Gerald Coetzee इससे पहले दो आईपीएल टीमों के लिए खेल चुके हैं।
Gerald Coetzee का आईपीएल डेब्यू 2024 में हुआ था, मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को उस सीजन अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। Gerald Coetzee ने 10 मैचों में 13 विकेट लेकर खूब तबाही मचाई थी। यही वजह है आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस की नजरें उन पर पड़ी। जीटी ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया। हालांकि जीटी के लिए उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने गुजरात के लिए खेले 4 मैचों में 2 विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद Gerald Coetzee की तीन सालों में तीसरी टीम होगी।
IPL की रिलीज के अनुसार, ‘सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए डेविड पायने की जगह गेराल्ड कोएट्जी को साइन किया है।
पायने – जिन्होंने मौजूदा IPL सीज़न में SRH के लिए 2 गेम खेले और 2 विकेट लिए – टखने की चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं।
कोएट्जी ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 ODI और 18 T20I खेले हैं और उनके नाम 67 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।
SRH में पायने की जगह लेने वाले कोएट्जी ने पहले 14 IPL गेम खेले हैं – गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व करते हुए, और उनके नाम 15 IPL विकेट हैं। वह INR 2 करोड़ में SRH में शामिल होंगे।’
सनराइजर्स हैदराबाद का आज 6ठा मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स से है। हैदराबाद ने अभी तक दो मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं तीन हारे हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। वहीं सीएसके ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं, मगर खराब नेट रन रेट होने की वजह से वह 8वें नंबर पर है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल