ईरान ने नहीं मानी बात तो सीजफायर नहीं बढ़ाएगा अमेरिका, ट्रंप ने होर्मुज पर भी चेताया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच सख्त तेवर अपना लिए हैं। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि चल रही बातचीत विफल रहती है तो अमेरिका न केवल युद्धविराम की अवधि बढ़ाने से इनकार कर सकता है, बल्कि ईरान की परमाणु सामग्री को ‘कठोर तरीके’ से अपने नियंत्रण में ले सकता है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि परमाणु सामग्री के शांतिपूर्ण हस्तांतरण के लिए कोई समझौता नहीं होता है तो अमेरिका इसे बेहद बुरे तरीके से सुरक्षित करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष समझौते के काफी करीब हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि सोमवार को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच नए दौर की बातचीत हो सकती है, हालांकि अमेरिका ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर गतिरोध बरकरार है। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए साफ कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने उन जहाजों को रोकने की धमकी दी है जो ईरान को टोल का भुगतान करेंगे। वहीं, ईरान के संसद अध्यक्ष ने कहा है कि यदि अमेरिका ने अपनी नौसैनिक नाकेबंदी नहीं हटाई तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि शुक्रवार को वहां से गिने-चुने जहाज ही गुजर सके।
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के खुलने की खबरों से बहुत खुश हैं। ट्रंप अगले महीने बीजिंग में शी जिनपिंग के साथ एक ऐतिहासिक बैठक करने वाले हैं। इस बीच, अमेरिका ने तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों में एक बार फिर अस्थायी ढील दी है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल