क्या सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? संकेत दे रहे साफ इशारा
आईपीएल 2026 में अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। धीरे-धीरे अब यह लीग अपना रिदम पकड़ रही है। रविवार को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसमें आरसीबी ने सीएके को 43 रनों के बड़े अंतर से हराया। आरसीबी की ओर से कल के मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार ने 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, वहीं टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन बनाए। डेविड ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 8 छक्के और 3 चौके जड़े।
इस मैच में सिक्स हिटिंग की सामर्थ्य दिखाने वाले ये दोनों बल्लेबाज अब आईपीएल 2026 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में खुद को शामिल करा लिया है। टिम डेविड ने अब तक आईपीएल 2026 में 2 मैचों में बल्लेबाजी की है और 9 छक्के जड़े हैं। रजत पाटीदार ने भी 2 मैचों में 9 छक्के लगाने का कारनामा किया है। ये दोनों बल्लेबाजी सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए मैचों के आंकड़ों के आधार पर सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी के नाम है। समीर ने आईपीएल 2026 में अब तक 2 मैच खेले हैं और 11 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस दौरान 160 रन बनाए हैं। समीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले मैच में 70 रन बनाए थे, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रनों की तूफानी पारी सिर्फ 51 गेंदों में खेली थी।
आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर रियान रिकल्टन हैं, जिन्होंने दो मैचों में 8 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा 7 छक्कों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद विराट कोहली, देवदत्त पडिकल, वैभव सूर्यवंशी और नीतीश कुमार रेड्डी ने 6-6 छक्के लगाए हैं और सूची में संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर मौजूद हैं।
बता दें कि 2 मैचों में 160 रनों के स्कोर के साथ समीर रिजवी के सिर पर ऑरेंज कैप है। पर्पल कैप रवि बिन्नोई नाम है। आरसीबी इस टूर्नामें से में 2 मैचों में दो जीत के साथ 4 अंकों की मदद से पॉ़इंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और अब लगातार 2 IPL खिताब; ये है किंग कोहली का पूरा ‘साम्राज्य’
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह
यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी