हम एकजुट, इंडिया गठबंधन सत्ता के लिए लड़ रहा; पुडेचेरी में अमित शाह का तंज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुडुचेरी में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि हम एकजुट होकर चुनाव का सामना कर रहे हैं जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दल पहले से ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहाकि भाकपा, माकपा पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन से निकल चुकी हैं। द्रमुक एवं कांग्रेस पुडुचेरी में पांच विधानसभा सीटों पर एक-दूसरे से लड़ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।
अमित शाह ने पुडुचेरी में ईंधन के दामों में वृद्धि का दावा करने को लेकर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहाकि पेट्रोल एवं डीजल के दाम पाकिस्तान में बढ़े हैं न कि भारत में। अमित शाह ने पुडुचेरी में एक चुनावी रैली में कहाकि वैश्विक रुझानों के विपरीत, भारतीयों को पेट्रोल-डीजल मिल रहा है, कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहाकि पुडुचेरी में बेरोजगारी दर कांग्रेस-द्रमुक शासनकाल की 47 प्रतिशत से गिरकर राजग शासन में 4.3 प्रतिशत रह गई है।

चुनावी साल में स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात की तैयारी, योगी कैबिनेट आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
शिमला के राम मंदिर में ‘निकाह’ पर रार; हिंदू संगठन भड़के, सूद सभा की मीटिंग आज
यूपी पंचायत चुनाव विधानसभा के बाद होंगे, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी पहली बार मान लिया
IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में KKR के बल्लेबाज की एंट्री, ये हैं पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 बॉलर
होर्मुज में टोल वसूलने का अधिकार हमारा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान पर जीत का दावा
बाबा साहेब की हर मूर्ति पर लगेगा छत्र, आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, सीएम योगी का बड़ा ऐलान