वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
भारतीय रेलवे बोर्ड (RB) ने अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए एक नए रूट को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे (NR) जोन द्वारा किया जा रहा है। रूट में किए गए इस नए बदलाव से न सिर्फ यात्रियों का सफर और सुहाना होगा बल्कि क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को भी एक नई रफ्तार मिलेगी।
ट्रेन नंबर 26405/26406 अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस अब अपने पुराने रूट जालंधर कैंट की बजाय गुरदासपुर के रास्ते अपनी यात्रा तय करेगी। 23 मार्च को जारी एक आधिकारिक पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा- उत्तर रेलवे के 12 मार्च 2026 के पत्र (संख्या 1-TT/Vande Bharat/2026) के संदर्भ में, अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर कैंट के बजाय गुरदासपुर के रास्ते डायवर्ट करने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड अपनी मंजूरी देता है।
यह प्रीमियम ट्रेन अमृतसर से कटरा तक की अपनी पूरी दूरी महज 5 घंटे में तय करेगी। इसके साथ ही ट्रेन के संचालन के दिनों में भी एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी। पहले इस ट्रेन का नॉन-रनिंग डे (जिस दिन ट्रेन नहीं चलती है) मंगलवार हुआ करता था।
नए रूट पर चलते हुए अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में कुल चार प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस ट्रेन का नया शेड्यूल भी शेयर कर दिया है।
गुरदासपुर के रास्ते चलने वाली इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 8 कोच होंगे। यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव देने के लिए इसमें दो तरह की बेहतरीन सिटिंग अरेंजमेंट दी गई है- एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार।
रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, इन सभी बदलावों को एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के तहत लागू किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यक हुआ, तो इस नए रूट पर उद्घाटन सेवा को एक ‘विशेष सेवा’ के तौर पर भी प्लान किया जा सकता है, जो बाद में अपने नियमित शेड्यूल के हिसाब से चलने लगेगी।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल