CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाख ने ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ करते हुए शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया। उन्होंने शिवपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में बच्चों को खुद कंधे पर स्कूल बैग पहनाए, किताबें वितरित कीं और उनसे बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी देखी और उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर की चौखट को स्पर्श कर प्रणाम किया और गर्भगृह में आरती कर अर्चना की। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत षोडशोपचार पूजन कर बाबा विश्वनाथ की आरती उतारी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने 2017 के शुरुआती दौर को याद किया, जब प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर थी और छात्र संख्या लगातार घट रही थी। उन्होंने एक स्कूल का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां बच्चों की संख्या 10 से भी कम रह गई थी। इस पर उन्होंने प्रिंसिपल से पूछा था कि समस्या बच्चों में पढ़ने की रुचि की है या शिक्षकों में पढ़ाने की।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल