IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
पंजाब किंग्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कूपर कोलोनी सीएसके के खिलाफ 22 गेंदों पर 36 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। वह फिलहाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हैरानी की बात यह है कि पर्पल कैप भी पंजाब किंग्स के पास है। जी हां, पीबीकेएस के विजयकुमार वैशाक ने चेन्नई के खिलाफ 2 विकेट चटकाई, जिसके बाद उनके खाते में इस सीजन सबसे अधिक 5 विकेट हो गई है। इसी के साथ उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट से पर्पल कैप छीन ली है।
कूपर कोलोनी 108 रनों के साथ आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी से ऑरेंज कैप छीनी है, जिनके नाम 2 मैचों में 103 रन है। प्रभसिमरन 80 रनों के साथ 6ठे पायदान पर पहुंच गए हैं। सीएसके खिलाफ उन्होंने 43 रनों की पारी खेली थी।
वहीं इस मैच में अर्धशतक लगाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 12वें पायदान पर हैं। गुजरात के खिलाफ उनका पहला मैच अच्छा नहीं रहा था। उनके खाते में अब कुल 68 रन है। वहीं विराट कोहली 69 रनों के साथ उनके आगे 11वें नंबर पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ 73 रनों की धुआंधार पारी खेली। वह अब लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं।
पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक ने सबसे अधिक 5 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट 4 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनादकट के अलावा अंशुल कंबोज और ब्लेसिंग मुजाराबानी के नाम भी 4-4 विकेट हैं। वहीं 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी तक टूर्नामेंट में 3-3 विकेट ले चुके हैं। पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और अब लगातार 2 IPL खिताब; ये है किंग कोहली का पूरा ‘साम्राज्य’
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह
यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी