President Aide-de-Camp: ‘सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा…’, कौन हैं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC यशस्वी सोलंकी?
Woman ADC to President of India: क्या आप जानते हैं कि हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की Aide-de-Camp (ADC) के तौर पर पहली बार महिला अफसर की नियुक्ति हुई है। राष्ट्रपति के पास आमतौर पर पांच ADC होते हैं। इसमें से तीन आर्मी से, एक-एक नेवी और एयरफोर्स से होते हैं लेकिन इन पांच ADC में से अब तक कोई भी महिला अफसर नहीं थी। ADC के तौर पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अफसर का नाम यशस्वी सोलंकी है। वह लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जब ऑपरेशन सिंदूर के बारे में देश को जानकारी देने के लिए मीडिया के सामने आईं उसी दौरान राष्ट्रपति भवन में यह अहम बदलाव हुआ था।
राष्ट्रपति के सैन्य सचिव मेजर जनरल वी. परिदा ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “यह विचार खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का था, वह सशस्त्र बलों की सुप्रीम कमांडर हैं। वह महिलाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और समावेशिता की बात करती हैं। यह उनकी ही सोच है।”

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
ईरान से तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदला रास्ता, चीन की तरफ क्यों मुड़ा?