बिहार का मुख्यमंत्री बनेंगे निशांत कुमार? सवाल सुनते ही चलने लगे नीतीश के बेटे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है। जनता दल यूनाइटेड की औपचारिक सदस्यता लेने के अगले दिन निशांत सोमवार को अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। यहां पत्रकारों ने उन्हें घेरकर सवाल किया कि जदयू के युवा नेताओं ने निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। हालांकि, निशांत ने इस सवाल को टाल दिया और बिना जवाब दिए वहां से चले गए।
इससे पहले उन्होंने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह आगामी दिनों में बिहार यात्रा पर निकलेंगे। सभी 38 जिलों की यात्रा करेंगे। यात्रा कब शुरू होगी, यह फैसला अभी नहीं लिया गया है। निशांत ने कहा कि वह डिसाइड (तय) कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह अपनी मां (मंजू सिन्हा) को श्रद्धांजलि देने आए हैं। भले ही मां आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। राजनीति में आने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा शुभकामनाएं दिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है।
बता दें कि निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा। उन्होंने जदयू के वरीय नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले शनिवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर उन्होंने पार्टी के युवा विधायकों और नेताओं से बात की थी।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद निशांत को राजनीति में लाने का फैसला लिया गया था। हालांकि, इसकी मांग पार्टी के अंदर लंबे समय से की जा रही थी। जदयू के वरीय नेताओं ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में निशांत ही पार्टी की कमान संभालेंगे। दो दिन पहले संजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जदयू में निशांत की क्या भूमिका होगी, यह आने वाले दिनों में तय किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि फिलहाल निशांत कुमार राजनीति की बारीकियों को समझने में लगे हुए हैं। इसके लिए वे निकट भविष्य में बिहार यात्रा पर भी निकलेंगे। नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने के बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा। अप्रैल में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। अगर राज्य में भाजपा का सीएम बनता है तो जदयू से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। निशांत का नाम डिप्टी सीएम पद की रेस में भी चल रहा है। हालांकि, पार्टी का कहना है कि निशांत की नई सरकार में क्या भूमिका होगी, यह खुद नीतीश कुमार तय करेंगे।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल