अमिताभ बच्चन, प्रभास या कमल हासन, जानें ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए किस एक्टर को हर दिन मिले थे 2 मिलियन डॉलर?
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन ‘कल्कि 2898 एडी’ सुपरहिट और एक्सपेंसिव मूवी रही है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े नाम थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाला एक्टर कौन था? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं…
फिल्ममेकर ने हाल ही में रिवील किया है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ की शूटिंग के लिए किस एक्टर ने प्रतिदिन करीब 18 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन हैं। फिल्ममेकर युगी सेतु ने हाल ही में इंडियाग्लिट्ज को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान युगी सेतु ने बताया कि इस साइंस फिक्शन एपिक फिल्म में कमल हासन को उनके रोल के लिए 150 करोड़ रुपए दिए गए थे।
युगी ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘कमल सर का कद ही ऐसा है। उन्हें ‘कल्कि 2898 AD’ के लिए कॉल शीट के 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। मैंने उन्हें उनके जन्मदिन पर बताया था कि वह इंडिया में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर हैं और उन्हें हर दिन 1 मिलियन डॉलर मिल रहे हैं, क्योंकि उन्हें 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिले थे।’ जब बताया गया कि कमल ने सिर्फ 10 दिन शूटिंग की थी, तो युगी ने कहा, ‘सॉरी, मैं खुद को सही कर रहा हूं, तो यह हर दिन 2 मिलियन डॉलर है।’ इस तरह, काफी कम समय के लिए आने के बावजूद, कमल हासन फिल्म में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन गए।
फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में, कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन का रोल निभाया था, जो एक ताकतवर और रहस्यमयी भगवान-राजा है जो ‘द कॉम्प्लेक्स’ नाम की डायस्टोपियन दुनिया पर राज करता है। हालांकि पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन यह कैरेक्टर फिल्म की बड़ी कहानी का सेंटर है और उम्मीद है कि सीक्वल में इसकी मौजूदगी और भी ज्यादा होगी। मूवी में भले ही कमल हासन ने निगेटिव रोल प्ले किया, लेकिन उन्होंने अपने रोल से सभी को हैरान किया। मूवी में उनकी खलनायिकी देखने लायक थी।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल