नई पीढ़ी के बिना कारवां आगे नहीं बढ़ सकता.., निशांत को बधाई दे क्या बोले JDU नेता मनीष वर्मा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। जदयू की सदस्यता लेने से पहले पार्टी नेता निशांत कुमार को नई पारी के लिए बधाई और शभुकामनाएं देने लगे हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने भी निशांत कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।
मनीष वर्मा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘नई पीढ़ी के बिना कोई भी कारवां आगे नहीं बढ़ सकता है। आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाई निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश का क्षण जनता दल (यूनाइटेड) परिवार के लिए अत्यंत भावनात्मक और उत्साहित करने वाला अवसर है। उनमें विनम्रता, सहजता और सादगी कूट कर भरा हुआ है। उन्होंने कभी इस बात का अभिमान नहीं किया कि वे कितने महान नेता के पुत्र हैं।
राजनीतिक जीवन में उनका आना केवल एक व्यक्तिगत शुरुआत भर नहीं है, बल्कि जनता दल यूनाइटेड की राजनीति को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। बिहार की राजनीति को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अपेक्षित है। कार्यकर्ताओं की मांग पर उनका आगे आना सुखद बात है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके शांत, संयमित और संतुलित व्यक्तित्व से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार की युवा शक्ति को भी समाज और राज्य के निर्माण में सकारात्मक, रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाने की नई प्रेरणा प्राप्त होगी। सार्वजनिक जीवन की इस नई पारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। जदयू परिवार में स्वागत है।’
बिहार में जनता दल (यू) के विधायक हरिनारायण सिंह ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में बनने वाली नयी सरकार में पार्टी प्रमुख के बेटे निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाने का ”सर्वसम्मति” से निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले एवं नालंदा जिले के हरनौत से विधायक हरिनारायण सिंह ने यह भी दावा किया कि निशांत अगले महीने राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित होंगे।
जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के अपने निर्णय के बारे में अपने सहयोगियों को जानकारी देने के एक दिन बाद हरिनारायण सिंह ने यहां एक निजी समाचार चैनल को बताया, ”कल मुख्यमंत्री के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में, नयी सरकार में निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।” जद (यू) विधायक ने कहा, ”यह भी निर्णय लिया गया कि निशांत औपचारिक रूप से जद (यू) में शामिल होंगे। चूंकि एक संवैधानिक पद संभालने के लिए उन्हें विधानमंडल का सदस्य बनना आवश्यक है, इसलिए अप्रैल में नौ सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में वह विधान परिषद के लिए निर्वाचित होंगे। जरूरी नहीं है कि वह अपने पिता के इस्तीफे के बाद खाली होने वाली सीट से चुनाव लड़ें।

PM मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन
शराबबंदी के बाद अब हेल्थ सिस्टम पर तेजस्वी यादव ने NDA को घेरा, वीडियो शेयर कर बोले- गरीबों का दर्द नहीं दिखता
IPL 2026 आज का मैच: दिल्ली कैपिटल्स की हैट्रिक या गुजरात टाइटन्स का खाता खुलेगा? कड़क होगा मुकाबला
यूपी में विकसित होगा ‘दूसरा नोएडा’, सीएम योगी ने इस शहर के लिए किया मेगा प्लान का ऐलान
ईरान में मलबे में दबे यूरेनियम का क्या हुआ, परमाणु हथियार बनाने के सामान पर ट्रंप की नजर