विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हैवी गोल्ड ज्वैलरी और ग्रैंड वेडिंग, जानें कितने करोड़ दोनों ने किए खर्च
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पिछले महीने के एंड में यानी फरवरी के एंड में शादी हुई। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उदयपुर में शादी करने के बाद दोनों ने हैदराबाद में फिर रिसेप्शन दिया। अब दोनों के लुक की बात करें तो शादी में दोनों ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी थी। वहीं उनका वेन्यू भी काफी ग्रैंड था। अब दोनों की शादी के बाद सबके मन में एक सवाल जरूर आया कि दोनों की शादी का टोटल खर्चा कितना हुआ होगा।
123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 3 किलोग्राम की गोल्ड ड्वैलरी पहनी थी जिसमें से 2 किलोग्राम रश्मिका के थे और 1 किलोक्राम विजय के। शादी की फोटोज में दोनों की ज्वैलरी ने सबका ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 20 करोड़ तक का खर्चा आया है शादी में। खैर हम इस अमाउंट की पुष्टि नहीं करते हैं।
बता दें कि दोनों की शादी से पहले ऐसी खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स ने दोनों को शादी की स्ट्रीम अपने प्लेटफॉर्म में करवाने के लिए 60 करोड़ की डील दी थी। लेकिन दोनों ने इस डील को एक्सेप्ट नहीं किया।
विजय और रश्मिका ने पहली बार फिल्म गीता गोविंदम में काम किया है। दोनों इसी फिल्म के दौरान पहली बार मिले। दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वहीं दोनों फिर डियर कॉम्रेड में नजर आए और इसी फिल्म के दौरान दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों काफी साल से साथ हैं, लेकिन कभी ओपनली इसे एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि दोनों की साथ में वेकेशन की कई फोटोज वायरल होती रहती थीं।
दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी। लेकिन दोनों ने इस पर भी फरवरी तक चुप्पी बनाए रखी। फरवरी में फिर दोनों ने शादी की अनाउंसमेंट कर अपने रिलेशन और शादी को कन्फर्म किया। दोनो ने अपनी शादी को द वेडिंग ऑफ विरोश कहा था।
बता दें कि शादी के बाद अब दोनों की फिल्म आ रही है रणबाली। इस फिल्म में विजय और रश्मिका साथ में नजर आएंगे। शादी के बाद फिल्म से दोनों का पहला गाना रिलीज हुआ जो फैंस के लिए बड़ा वेडिंग गिफ्ट था।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल