जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में मनाया गया होली मिलन समारोह
बलरामपुर संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता समिति की ओर से किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारीगण तथा दीवानी न्यायालय में विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने मर्यादा और गरिमा के साथ पर्व मनाते हुए न्यायालय परिवार की एकता और पारस्परिक सहयोग को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्रज की पारंपरिक होली पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी गईं, जिससे वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया। होली के पारंपरिक गीतों पर उपस्थित लोग भावविभोर नजर आए। अपने संबोधन में जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी संवाद, सहयोग और सकारात्मक संबंधों को प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, AIMIM ने तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन
Ranji Trophy Final Live Score: जम्मू-कश्मीर ने कसा कर्नाटक पर शिकंजा, लीड पहुंची 450 के पार
GDP आंकड़ों ने किया गदगद, Q3 में 7.8% रही अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट, नए तरीके से हुआ कैलकुलेशन
शाइन सिटी घोटाला: यूपी का भगोड़ा राशिद नसीम UAE में गिरफ्तार, 1000 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोपी
4 मार्च को ओपन हो रहा यह आईपीओ, IIT-बॉम्बे के प्रोफेसर होंगे मालामाल!
बिहार में बनेगा 130 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, हाईवे किनारे लगेंगे आम और जामुन के पेड़