बिहार में बनेगा 130 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर, हाईवे किनारे लगेंगे आम और जामुन के पेड़
बिहार में 130 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर पर हाईवे के किनारे आम, जामुन, नींबू, आंवला जैसे फलों के पेड़ लगाए जाएंगे। यह ग्रीन कॉरिडोर राजधानी पटना से गयाजी जिले के डोभी तक बनेगा। पटना से डोभी तक हाल ही में फोरलेन हाईवे बनाया गया है, उसके किनारे पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में यह जानकारी दी।
मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नीतीश मिश्रा के ध्यानाकर्षण पर जवाब में कहा कि पटना से डोभी तक नेशनल हाईवे के किनारे फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। विभाग के द्वारा इसको लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी इस तरह का कॉरिडोर बने, इसके लिए विभाग पहल करेगा।
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार पटना-डोभी फोरलेन को ग्रीन कॉरिडोर बनाने का काम जल्द ही शुरू करेगी। इसी साल मॉनसून से पहले (जून-जुलाई में) पौधारोपण की शुरुआत की जाएगी। हाईवे के दोनों छोर पर जामुन, आम, नीम, बरगद, पीपल, पाकड़ जैसे पेड़ गाए जाएंगे। इससे हरियाली बढ़ेगी, प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।
ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सरकार पटना, जहानाबाद और गयाजी जिले के स्थानीय लोगों की मदद लेगी। इसके लिए हाईवे किनारे जिन किसानों के खेत हैं, उन्हें फलदार वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार के इस कदम से किसानों का भी फायदा होगा। हाईवे किनारे लगे पेड़ों से मिलने वाले फलों को बाजार में बेचकर कमाई की जा सकेगी। इसके काम के लिए विभाग की ओर से सर्वे भी कराया गया है। इसमें जमीन की उपलब्धता, पौधारोपण की संभावनाओं और आवश्यक संसाधनों का आकलन किया जा रहा है।
पटना-गया-डोभी फोरलेन हाईवे को तीन अलग-अलग पैकेजों में पूरा किया गया है। इसकी लागत 1910 करोड़ रुपये है। इसमें पांच रेलवे ओवर ब्रिज, 20 अंडरपास, 4 फ्लाईओवर शामिल हैं। साथ ही इसकी संपर्कता सुलभ करने के लिए 8 बायपास भी बनाए गए हैं। इस फोरलेन हाईवे के बनने से पटना से गयाजी का सफर महज 90 मिनट में पूरा किया जा रहा है। इससे यात्रियों को भी सहूलियत हो रही है। अब सरकार की ओर से इस हाईवे को ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पटना-डोभी ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद बिहार के अन्य हिस्सों में ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका