IMD Rainfall Alert, Weather Update 21 February: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं सटे हिंद महासागर पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तमिलनाडु, दक्षिण केरल में 21 व 22 फरवरी (आज और कल) को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान मे दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में 21 व 22 फरवरी को भारी बारिश होगी। केरल व माहे में 21 व 22 फरवरी को छिटपुट से काफी हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 21 व 24 फरवरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 व 23 फरवरी, तटीय आंध्र प्रदेश व यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 23 व 24 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ छिटपुट से काफी हल्की बारिश होगी। अंडमान व निकोबार द्वीप में 23 से 25 फरवरी को बारिश होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को और उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होने वाली है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि राजधानी में तेज़ धूप खिलने के साथ न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 2.4 डिग्री ज़्यादा है। विभाग ने संकेत दिया है कि अगले छह दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ज़्यादा हो सकता है। विभाग के अनुमान के मुताबिक शहर में दिन के तापमान में भी तेज़ी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से ज़्यादा बढ़कर अगले हफ़्ते शुक्रवार तक 30 डिग्री के निशान को पार करके 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में कानपुर-हरदोई मार्ग पर दुबग्गा चौराहा के पास फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों ने निर्माण कार्य के लिए संयुक्त रूप से नए सिरे से सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्ताव पर दुबग्गा फ्लाईओवर निर्माण को सेतु निगम ने अपनी कार्ययोजना वर्ष 2025-26 में शामिल कर लिया था, लेकिन कुछ कारणों से नए सिरे से सर्वे कर इसकी रिपोर्ट तैयार करने की बात उठी। रक्षा मंत्री के ओएसडी केपी सिंह ने 07 जनवरी को सेतु निर्माण के प्रस्तावित स्थल का दौरा किया।
शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों की टीम ने 17 जनवरी को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सेतु निर्माण के लिए नए सिरे से एस्टीमेट तैयार कर उसे फरवरी में मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया गया है। बताते हैं कि कार्य योजना में शामिल किए जाने के दौरान प्रस्तावित निर्माण लागत 337.60 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। नए सिरे से सर्वे के बाद इसमें 16.39 करोड़ रुपये कम हो गए। अब यह लागत 321.21 करोड़ है। अधिकारियों का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
दुबग्गा फ्लाईओवर तीन लेन का और 1181.72 मीटर लंबा होगा। इससे दुबग्गा में अक्सर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। आगरा एक्सप्रेस वे, कानपुर रोड और आईआईएम रोड से आने वालों का भी समय बचेगा। पुल की चौड़ाई 30 मीटर से अधिक होगी। यह फ्लाईओवर कानपुर बाईपास से दुबग्गा चौराहा होते हुए आईआईएम रोड की तरफ तक जाएगा। सर्वे रिपोर्ट में उल्लेख है कि सेतु निर्माण में किसी ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान नहीं पहुंच रहा है। बताया गया है कि पर्यावरण वन्य जीव अधिनियम और ताज ट्रेपोजियम जोन के लिए लागू प्रतिबंधों का भी किसी प्रकार का उल्लंघन नहीं हो रहा है।
दुबग्गा चौराहा पर कानपुर बाईपास, हरदोई, सीतापुर, मलिहाबाद, चौक, बुद्धेश्वर चौराहा, आगरा एक्सप्रेस वे, कानपुर रोड और आईआईएम रोड पर अधिकतर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर का निर्माण होने से उक्त मार्ग फ्लाईओवर से सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे वाहनों का आवागमन सुगमता से होगा। इस निर्माण कार्य से चार लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा।

होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट