माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर बनाएंगे, मैक्रों से मिलकर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मंगलवार को मुंबई में मुलाकात हुई। दोनों कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान मुंबई में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में आयोजित AI एक्शन समिट के लिए बुलाया था। उस समय हमने मार्सिले की यात्रा की थी, जो फ्रांस का सबसे बड़ा पोर्ट है और फ्रांस और पूरे यूरोप का एक प्रमुख गेटवे भी है। मार्सिले वही शहर है जहां से पहले विश्व युद्ध में हमारे भारतीय सैनिकों ने यूरोप में अपने कदम रखे थे। उनकी बहादुरी की गाथा आज भी यूरोप के कई भागों में याद की जाती है।’
पीएम मोदी ने कहा कि इसी विश्वास और साझा विजन के आधार पर, आज हम अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में स्थापित कर रहे हैं। हमें गर्व है कि भारत और फ़्रांस मिलकर, माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला विश्व का एकमात्र हेलीकॉप्टर भारत में बनाएंगे और पूरे विश्व को एक्सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा, ‘इस बार जब राष्ट्रपति मैक्रों भारत में AI इम्पैक्ट समिट के लिए आए हैं, तो हमारा सौभाग्य है कि हम उनका स्वागत भारत के गेटवे यानी मुंबई में कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष है। फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदार में से एक है। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है।’ उन्होंने कहा कि इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के लॉन्च से अब हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ द पीपल बनाने जा रहे हैं, क्योंकि इनोवेशन आइसोलेशन में नहीं बल्कि मिलकर काम करने से होता है। इसलिए इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के दौरान हमारा लक्ष्य लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, ‘भारत के मेरे चौथे ऑफिशियल दौरे पर आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं। भारत और फ्रांस के बीच बाइलेटरल रिश्ता सच में बहुत खास और अनोखा है। यह रिश्ता भरोसे, खुलेपन और एम्बिशन का है। हमने आज इस पार्टनरशिप को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का भी फैसला किया है, इसे एक नया स्टेटस दिया है। इसमें कोई शक नहीं है, क्योंकि हमें इस रिश्ते पर पूरा भरोसा है और हम पिछले 8 सालों से ऐसा कर रहे हैं। हर साल, अलग-अलग चीजों पर काम करके, हमने कई नए रास्ते बनाए हैं। उदाहरण के लिए, चाहे वह इंडो-पैसिफिक रीजन हो या टेक्नोलॉजी, जहां कोई हेजेमनी नहीं है। हम कानून के राज में पक्का यकीन करते हैं और हमने पिछले कुछ सालों में यह दिखाया है। चाहे वह IMEC हो, जिसे हमने मिलकर लॉन्च किया था और या फिर हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात कर रहे हों या इंटरनेशनल सोलर अलायंस की, हमने पिछले आठ सालों में मिलकर कई इनिशिएटिव लिए हैं।’

IPL 2026 का आधा सफर समाप्त होते ही प्लेऑफ की रेस में लगा रोमांच का तड़का, टॉप-4 में अब ये टीमें
विंड एनर्जी में आगे बढ़ रहा भारत, दुनिया की चौथी बड़ी ताकत; मन की बात में बोले पीएम मोदी
लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर में हमले पर क्या बोले पीएम मोदी
आपको कोई क्यों मारना चाहता है? बार-बार हो रहे जानलेवा हमलों पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब
पंजाब सरकार ने छीनी हरभजन सिंह की सुरक्षा, राघव चड्ढा के साथ BJP में शामिल होने की चर्चा
राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे हेमवती नंदन बहुगुणा, पूर्व सीएम की जयंती पर बोले सीएम योगी