पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, सीएम नीतीश का पुतला फूंका
निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय ‘सदाकत आश्रम’ के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और राज्य की एनडीए सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमचंद सिंह ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार राज्य की बेटियों को न्याय दिलाने में विफल साबित हो रही है और इसके बजाय आवाज उठाने वालों को जेल में डाल रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ता आरती राय ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग करते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता हैं, जो बिहार के आम लोगों से जुड़ाव रखते हैं।
इससे पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा, ”राज्य में निरंकुश शासन स्थापित हो गया है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है।”

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका