Bihar Weather Today: बारिश के आसार नहीं, सुबह व रात में कोहरा; आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
आज 8 फरवरी रविवार को बिहार में मौसम के मिजाज पर मौसम विभाग का अपडेट आ गया है। आज राज्य आज में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन, सुबह के समय मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर समेत राज्य के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा सकता है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी की थोड़ी समस्या रह सकती है। रात में 8,9 बजे के बाद कुछ इलाकों में कोहरा असर दिखाएगा।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अनुसार रविवार को(आज) बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा को लेकर किसी भी प्रकार की चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सवेरे और रात को ठंड का असर अभी कुछ दिनों तक दिखेगा। बताया जा रहा है कि बेतिया, सीवान, सारण, मोतिहारी, गोपालगंज,दरभंगा, वैशाली, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, नालंदा, बक्स सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुरऔर भागलपुर सहित कई जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां धूप खिली रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
दरअसल उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्वी भारत में चल रही तेज पछुआ हवाओं और हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है। अगले दो, तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में खास बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे। हालांकि, डॉक्टरों ने अभी बुजुर्ग और बच्चों को सर्दी से बचाने की सलाह दी है क्योंकि, वेदर कंडिशन में बदलाव का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रविवार रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। आईएमडी के मुताबिक, नौ से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हुई। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान को कोई परिवर्तन नहीं होगा

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल