दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 2027 तक होगा पूरा, अब सिर्फ 12 घंटे में तय होगा 1350 KM का सफर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 2027 तक पूरा होगा। इस मार्ग से मुंबई का सफर केवल 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। अभी इस यात्रा में करीब 33 घंटे का समय लगता है। शुक्रवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की मदद से आर्थिक एकीकरण में जबरदस्त सुधार होगा।
इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को भी जाम मुक्त बनाने की कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में देश के रोड प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्रीय बजट में सड़क बुनियादी ढांचे के लिए लगभग तीन लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस आवंटन से देश में सड़कों का जाल बिछाने के काम में मदद मिलेगी। बता दें कि दिल्ली मुंबई योजना केंद्र सरकार की अहम योजनाओं में से एक है और इसके तहत 1350 किलोमीटर लंबे रोड के जरिये दिल्ली- मुंबई को जोड़ने की तैयारी है।
इस काम को कई फेज में किया जा रहा है और यह सरकार के ग्रीन हाईवे कॉरिडोर में से एक है। यह रोड पूरा होने से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के भीषण जाम को खत्म करने के लिए भी दिल्ली- एनसीआर की कई अहम योजनाओं पर काम कर रही है। इस योजनाओं में एक दिल्ली- सहारनपुर परियोजनाओं को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार का जलवा, टॉप 10 छात्रों में से 6 छात्र, यूपी के साहिल ने भी किया कमाल
भारत के पुराने दोस्त पर हमला; ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना
विधायकी छोड़ संसद जाएंगे तेजस्वी यादव? राज्यसभा चुनाव पर लालू ने बुलाई बड़ी बैठक
योगी सरकार देगी बड़ी सौगात, इन अस्पतालों में भी मिलेगी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा
क्या वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से रोक पाएगी भारतीय महिला टीम? इस चुनौती से पार पाना होगा
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, AIMIM ने तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन