उत्तराखंड में कैसा है आज का मौसम, कब होगी बारिश बर्फबारी; कहां सबसे ज्यादा ठंड?
उत्तराखंड में शनिवार को पहाड़ों में दिनभर रहेगी धूप खिली रहेगी तो वहीं सुबह के समय 4 शहरों हरिद्वार, अल्मोड़ा, हलद्वानी और ऊधम सिंह नगर में छाया कोहरा रहा जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की है। गंगोत्री में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई जहां तापमान माइनस 23 डिग्री तक गिरा गया। बीते तीन दिनों से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी में दिन का तापमान 26 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है तो वहीं न्यूनत तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है।
मौमस विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में आज बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं। सूर्य दिन भर अपनी चमक बिखेरेगा। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो चुकी है जिसके चलते राज्य में बारिश और बर्फबारी से लोगों को छुटकारा मिला है। लगातार शुष्क मौसम के चलते प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मियों जैसा एहसास होने लगा है।
मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप से गर्मी बढ़ रही तो पहाड़ों पर धूप के चलते बर्फ पिघलने के कारण सर्दी का असर खत्म हो रहा है। तेज धूप के चलते लोगों को सुबह और शाम को ही ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि 8 फरवरी से मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई गई है। इसके चलते 9 और 10 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी (3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाके) होने का अनुमान है। नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से हिमालयी इलाकों में ऐसा संभव है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग बागेश्वर और पिथौरागढ़ में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
चारों धामों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में इस समय तापमान माइनस में बना हुआ है। गंगोत्री में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई जहां तापमान माइनस 23 डिग्री तक गिरा गया।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार का जलवा, टॉप 10 छात्रों में से 6 छात्र, यूपी के साहिल ने भी किया कमाल
भारत के पुराने दोस्त पर हमला; ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना
विधायकी छोड़ संसद जाएंगे तेजस्वी यादव? राज्यसभा चुनाव पर लालू ने बुलाई बड़ी बैठक
योगी सरकार देगी बड़ी सौगात, इन अस्पतालों में भी मिलेगी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा
क्या वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से रोक पाएगी भारतीय महिला टीम? इस चुनौती से पार पाना होगा
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, AIMIM ने तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन