Lucknow Weather: दिन में रहेगी धूप, अभी 48 घंटे लखनऊ में चलेंगी तेज सर्द हवा
यूपी की राजधानी में मौसम में अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानों तक नहीं पहुंचेगा। ऐसे में पूरे क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि 48 घंटे तक पूरे क्षेत्र में 12-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चलती रहेंगी। इससे दिन के तापमान पर ब्रेक लगा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज हवा की यह रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, एक्यूआई भी मध्यम श्रेणी में है।
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश के बाद आसमान साफ होना, कोहरे का वापस आना और तेज़ हवाओं की वजह से राज्य में तापमान में काफ़ी बदलाव देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, फरवरी महीने में भी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम को ठंड और नमी रहेगी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन के समय तेज़ सतही हवाएं चलेंगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आज सुबह के समय आसमान साफ रहा। हालांकि, हल्की धुंध या कोहरा छाया दिखा। लखनऊ मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात से गुज़रे डिस्टर्बेंस से बनी जगह को अब पश्चिमी हवाएं भर रही हैं, और अगले 48 घंटों में तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है।
अगले 48 घंटे के लिए मौसम सूखा रहेगा। केवल तेज़ सतही ठंडी हवाएं (15-25 किमी/घंटा) सताएंगी। आज के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 7 और 8 फरवरी को यूपी में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। इन दोनों दिनों में तेज़ सतही हवाएं (15-25 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। सुबह और रातें ठंडी रहेंगी, जबकि दिन में यूपी में हल्की धूप दिख सकती है।

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में बिहार का जलवा, टॉप 10 छात्रों में से 6 छात्र, यूपी के साहिल ने भी किया कमाल
भारत के पुराने दोस्त पर हमला; ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना
विधायकी छोड़ संसद जाएंगे तेजस्वी यादव? राज्यसभा चुनाव पर लालू ने बुलाई बड़ी बैठक
योगी सरकार देगी बड़ी सौगात, इन अस्पतालों में भी मिलेगी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज की सुविधा
क्या वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से रोक पाएगी भारतीय महिला टीम? इस चुनौती से पार पाना होगा
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, AIMIM ने तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन