Bihar Top News Today: LFJ केस में लालू-तेजस्वी को राहत नहीं,समृद्धि यात्रा पर समस्तीपुर में नीतीश , मधेपुरा में गैंगरेप
नौकरी के लिए जमीन मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद लालू यादव और तेजस्वी यादव तलब किया है। उन्हें सशरीर हाजिर होना पड़ेगा। गुरुवार को मीसा भारती और हेमा यादव हाजिर हुईं। इस केस में 9 मार्च से नियमित सुनवाई चलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। वे जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद कर योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगे। मधेपुर में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को शादी के लिए बुलाकर चार दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। पटना से पूरी और भागलपुर से राउरकेरा के लिए सीधी बस चलेगी।
बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव में पोखर खुदाई कार्य के दौरान एक जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडव कुमार (23 वर्ष) पिता रंजीत यादव, निवासी मौधरा, तारापुर (मुंगेर) के रूप में हुई है। वह शंभूगंज में अशोक सिंह के पोखर की खुदाई के कार्य में जेसीबी चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही शंभूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच के तहत जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल कर रही है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शंभूगंज में परिजन दहाड़ मारकर रोते नजर आए। मृतक की पत्नी गुड़िया कुमारी पति के शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो रही थी, वहीं मां निर्मला देवी सदमे में हैं। बताया गया कि पांडव यादव पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव के 70 वर्षीय उमा पासवान ने बुधवार की रात गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस टीम परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर उमा पासवान काफी दिनों से तनाव में चल रहे थे।
रेलवे में नौकरी के लिए जमीनी घोटाले में लालू यादव और तेजस्वी यादव को कोर्ट से झटका लगा है। लाख प्रयास के बावजूद इन्हें राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इन्हें सशरीर हाजिर होकर अपनी बात रखने का आदेश दिया है। मामले में 9 मार्च से ट्रायल चलेगा। गुरुवार को सांसद मीसा भारती और लालू की दूसरी बेटी हेमा यादव कोर्ट में उपस्थित हुईं।
जहानाबाद में घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला किया गया। गुरूवार की अहले सुबह 5:00 बजे छापामारी करने पहुंची पुलिस माफिया के गुर्गों ने हमला बोल दिया। इसमें लगभग 6 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। – घायलों में सिपाही संगम कुमार, विकास कुमार ,चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार, अजय कुमार शामिल हैं।
छात्रा ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत कर छात्रा को प्रेम प्रसंग में फंसाया। शादी करने के नाम पर युवक ने छात्रा को बुलाया। वहां पहले से उसके चार दोस्त मौजूद थे। पांचो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कारगिल गेट के समीप देर रात अस्पताल में भर्ती बहन के लिए खाना लेकर गई बड़ी बहन की सड़क हादसे में मौत। मृत रेखा देवी बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संतोष राय की पत्नी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
जहानाबाद में परस बिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मेरी पुत्री कोचिंग के लिए घर से निकली थी रास्ते में गांव के हीं एक लड़के ने अकेला देख अपने चाचा के सुनसान घर में हाथ खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना पीड़िता के भाई को पता चला तो वह दौड़ता हुआ आया और बंद दरवाजे को चिल्लाकर खुलवाया जहां किसी तरह आरोपी फरार हो गया। भाई ने अपनी बहन को लेकर थाने पहुंचा जहां पीड़ित ने आपबीती बात बताई। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्यामाकांत पांडे ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में लड़की की मां के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link