निरीक्षण पर निकले सीतापुर डीएम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, गनर घायल
यूपी के सीतापुर के डीएम का काफिला आज हादसे का शिकार हो गया। हादसे में डीएम समेत सभी लोग सुरक्षित रहे। केवल उनके गनर को कुछ चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि लहरपुर के अकबरपुर में बुधवार सुबह सीतापुर के डीएम औचक निरीक्षण को निकले थे। इसी दौरान उनके काफिले की कार आपस में टकरा गईं। आपस में हुई टक्कर से जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। वहीं, डीएम के गनर को मामूली चोट आई है। हादसे के समय जिलाधिकारी लहरपुर निरीक्षण पर जा रहे थे।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है। बताया गया है कि सबसे आगे की गाड़ी के अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे आ रहीं गाड़ियां संभल नहीं पाईं और एक के बाद एक करके आपस में टकरा गईं। सुबह से सीतापुर में हो रही बारिश के कारण सड़क भी गीली और बेहद फिसलन के साथ थी। इस दौरान पीछे के ड्राइवर गाड़ियां नहीं रोक पाए।
हादसे में एक गनर के घायल होने की जानकारी है। गनर को मामूली चोटें बताई गई हैं। उनको प्राथमिक उपचार दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों और अन्य जानकारी जुटाकर मामले में जांच की जा रही है।

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और अब लगातार 2 IPL खिताब; ये है किंग कोहली का पूरा ‘साम्राज्य’
IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली समेत इन खिलाड़ियों को दी जगह
यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी