38% बढ़ गया टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की लूट, ₹1200 पर पहुंचा शेयर
Tata Consumer Products Q3 Results: टाटा ग्रुप की FMCG कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल (YoY) 38 फीसदी बढ़कर ₹384.61 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹278.88 करोड़ था। मजबूत मांग, बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ और भारत बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन की वजह से कंपनी की आय में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। नतीजों के बाद शेयर बाजार में भी निवेशकों का भरोसा नजर आया और शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। Q3 नतीजों के बाद टाटा कंज्यूमर के शेयर BSE पर ₹1200 तक पहुंच गए, जो निवेशकों के पॉजिटिव सेंटिमेंट को दिखाता है।
कंपनी की कुल आय 15.22 फीसदी बढ़कर ₹5,112 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में करीब ₹4,435.6 करोड़ थी। ऑपरेशनल स्तर पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा। EBITDA 26 फीसदी बढ़कर ₹728 करोड़ पहुंच गया और EBITDA मार्जिन बढ़कर 14.2 फीसदी हो गया, यानी सालाना आधार पर 120 बेसिस पॉइंट्स का सुधार। मैनेजमेंट का कहना है कि बेहतर लागत नियंत्रण और वॉल्यूम आधारित ग्रोथ की वजह से मुनाफे में यह मजबूती आई है।
अगर बिजनेस सेगमेंट की बात करें तो इंडिया फूड्स बिजनेस में 19 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। नमक (Salt) की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी, जिसमें वॉल्यूम ग्रोथ का बड़ा योगदान रहा। वहीं, टाटा सम्पन्न ब्रांड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 45 फीसदी की छलांग लगाई, जो नए प्रोडक्ट लॉन्च और इनोवेशन की वजह से संभव हुआ। भारतीय पेय पदार्थ बिजनेस में कुल मिलाकर 7 फीसदी की बढ़त रही, जबकि कॉफी सेगमेंट में 40 फीसदी की तेज ग्रोथ देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय कारोबार 18 फीसदी और नॉन-ब्रांडेड बिजनेस 23 फीसदी बढ़ा।
कंपनी के MD और CEO सुनील डीसूजा ने कहा कि Q3FY26 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत और संतुलित रहा है। बेहतर मार्जिन, डिसिप्लिन्ड एग्जीक्यूशन और हाई-ग्रोथ कैटेगरी पर फोकस के दम पर कंपनी लंबी अवधि में मुनाफे वाली ग्रोथ को लेकर आश्वस्त है। इसके अलावा, बोर्ड ने अपनी सब्सिडियरी टीआरआईएल कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड की प्रॉपर्टी की संभावित बिक्री के विकल्पों पर भी विचार किया है, हालांकि अभी यह सिर्फ शुरुआती स्तर पर है।

Gen Z को विवेकानंद और कलाम जैसा देखना चाहते हैं, कॉकरोच वाली बात पर धीरेंद्र शास्त्री
योगी सरकार Gen-Z को जल्द देगी खुशखबरी, साढ़े 3 महीने में बंपर भर्ती; 1 लाख नौकरी देने की तैयारी
JPNIC की कमाई परिवार तक पहुंचाने की थी साजिश, योगी का अखिलेश पर हमला; बोले-जनता दल जैसा होगा सपा हाल
तमिलनाडु के सीएम विजय का सेंट्रल जेल में सरप्राइज विजिट, कैदियों से बातचीत कर लिया फीडबैक
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
रामलला को दस हजार, कर्मचारियों को 4 करोड़ का चेक, खाते में केवल तीन रुपए, अब यह आशंका