दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लोगों को एक बार फिर ठिठपरन महसूस हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के विभिन्न इलाकों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, उत्तर-पूर्व, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अगले कुछ घंटों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ मध्यम बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें, दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम है।
बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। इंडिगो, स्पाइसजेट और आकासा एयरलाइंस जैसे प्रमुख विमानन सेवा प्रदाताओं ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें खराब मौसम के कारण उड़ानों में होने वाली देरी या संभावित बदलावों के प्रति आगाह किया गया है।
राहत की बात यह है कि इस बारिश से दिल्ली की बिगड़ती वायु गुणवत्तामें सुधार की उम्मीद है। मंगलवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब’श्रेणी में आता है। हाल ही में हुई बारिश के बाद वायु प्रदूषण में जो मामूली सुधार दिखा था लेकिन फिर से बिगड़ने लगा था। लेकिन फिलहाल बारिश से प्रदूषकों के छंटने की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल