Border 2: सनी देओन ने पिता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, ‘बॉर्डर 2’ में किया ये काम
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के शुरुआती रिव्यूज अच्छे आ रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स भी ‘बॉर्डर 2’ की तारीफ कर रहे हैं। कह रहे हैं कि फिल्म के डायलॉग्स और सनी देओल की परफॉर्मेंस फिल्म की जान हैं। हालांकि जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है वो है सनी देओल द्वारा अपने दिवंगत पिता को दी गई श्रद्धांजलि।
फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स ने फैंस को इमोशनल कर दिया है। दरअसल, ओपनिंग क्रेडिट्स में सनी ने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी है। सिनेमाघरों में सनी देओल के नाम के आगे धर्मेंद्र जी का बेटा लिखा नजर आया है।
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हुआ था। याद दिला दें, धर्मेंद्र काफी दिनों से बीमार थे। उन्हें कुछ दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन जब उनकी सेहत में सुधार आया तो उनका परिवार उन्हें घर ले गया। हालांकि, धर्मेंद्र नहीं बचे। उन्होंने अपने घर पर ही आखिरी सांस ली। बता दें, ‘बॉर्डर 2’ धर्मेंद्र के निधन के बाद रिलीज होने वाली सनी देओल की पहली फिल्म है।
इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी हैं। ये फिल्म 1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। अगर आप ‘बॉर्डर 2’ देखने से पहले ‘बॉर्डर’ देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यात्रियों को बड़ा झटका! IndiGo बंद करने जा रही इस रूट की सभी उड़ानें…वजह चौंका देगी
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के एरिया में फेरबदल, योगी कैबिनेट के नए मंत्रियों को मिले अहम जिले
80% टूट गया था टाटा का यह शेयर, अब 4 महीने में करीब 100% की तूफानी तेजी
क्या समुच RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना, सरकार ने बताई सच्चाई
ममता बनर्जी अपनी ही बनाई पार्टी से होंगी बेदखल, बागियों का TMC छीनने का प्लान
Merritronix IPO पर दांव लगाने को आतुर दिखे निवेशक, पहले दिन 15 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भी उछाल