यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय पहुंचे सीएम योगी, वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान
मेरठ के सलावा में स्थापित प्रदेश का पहला खेल राज्य विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ खिलाड़ी तैयार करेगा। गुरुवार को खेल विवि पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण करते हुए वेस्ट यूपी के मेधावियों को निखारने को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान खेल विवि का लोगो, विवि फ्लैग और यूनिफॉर्म भी लॉन्च की। मुख्यमंत्री ने अच्छी फैकल्टी नियुक्त करने के साथ ही विवि में पूर्व खिलाड़ियों को बतौर कोच नियुक्त करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की भी घोषणा की। यह कॉलेज खेल विवि से संबद्ध रहेगा।
निरीक्षण के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विवि में 12 विधाओं में खेल पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इनमें डिप्लोमा, डिग्री, पीजी और शोध पाठ्यक्रम शामिल हैं। खेल विवि में पूर्व खिलाड़ी भी कोचिंग दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खेल विवि विश्वस्तर का बनेगा जो भारत की खेल सामर्थ्य को विश्व स्तर पर ले जाने में अपना योगदान दे सकेगा।
इसके लिए विवि को अभी से लक्ष्य दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए खेल विवि को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने नई खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल विवि का प्रयोग करने और विवि को केंद्र बनाकर प्रत्येक मंडल में एक खेल कॉलेज बनाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वेस्ट यूपी के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल जीतते हैं। यह खेल विवि उन्हें और सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्राइवेट खेल एकेडमी जो खेलों को प्रोत्साहन देंगी, सरकार उनकी मदद करेगी।
सीएम योगी ने कहा कि हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर बना यह खेल विवि खेल और खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ ही विकसित भारत के अनुरूप खेल एवं खेलकूद पाठ्यक्रम विकसित करने में सहायक होगा। विवि खेल एवं खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। वेस्ट यूपी के युवाओं को यह खेल विवि प्लेटफॉर्म के रूप में मार्ग प्रशस्त करता दिखई देगा।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link