साकेत, संगम विहार, खानपुर…; साउथ दिल्ली को रेखा गुप्ता सरकार का तोहफा, लाखों लोगों को फायदा
दिल्ली सरकार की वित्त व्यय समिति और कैबिनेट ने दक्षिण दिल्ली में जाम कम करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत एमबी रोड पर साकेत जी-ब्लॉक से पुल प्रह्लादपुर तक 6-लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर व दो अंडरपास बनाए जाएंगे। इस परियोजना को 1471.14 करोड़ की लागत से दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका निर्माण दिल्ली मेट्रो द्वारा किया जाएगा।
दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को आयोजित वित्त व्यय समिति की बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना दक्षिणी दिल्ली के यातायात नेटवर्क को अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम सिद्ध होगी। लगभग पांच किलोमीटर लंबी यह परियोजना दो भागों में बनेगी। पहला एलिवेटेड रोड साकेत जी ब्लॉक से संगम विहार तक होगा। वहीं, दूसरा हिस्सा मां आनंदमाई मार्ग से पुल प्रह्लादपुर तक 2.48 किलोमीटर का होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना डीएमआरसी कॉरिडोर के अलाइनमेंट में विकसित की जाएगी, जिससे सड़क और मेट्रो, दोनों बुनियादी ढांचों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। इसमें डबल डेकर सिस्टम वाला 6-लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर बनेगा, जिसमें ऊपर मेट्रो और नीचे गाड़ियां चलेंगी। इस परियोजना में दो अंडरपास भी बनाए जाएंगे जो साकेत-जी ब्लॉक और बीआरटी कॉरिडोर पर बनेंगे। इस परियोजना से साकेत जी-ब्लॉक, आंबेडकर नगर, खानपुर और संगम विहार जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात की गति को दोगुना करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राजधानी में जाम की समस्या का समाधान हो। इस पहल से जाम कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास राजधानी को आधुनिक, सुगम और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। लोगों को सहूलियत होगी। इसी दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। जनकपुरी सहित कई अन्य इलाकों में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राजधानी में जाम की समस्या का समाधान हो। इस पहल से जाम कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास राजधानी को आधुनिक, सुगम और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। लोगों को सहूलियत होगी। इसी दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। जनकपुरी सहित कई अन्य इलाकों में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! बदल गया अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट और शेड्यूल
CM योगी ने बच्ची को पहनाया बैग; काशी से स्कूल चलो अभियान लॉन्च, बोले- एक भी बच्चा छूटे नहीं
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट
IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
मोतिहारी शराब कांड पर तेजस्वी का हमला: ‘कमाऊ पूत’ बनी शराबबंदी, मौत का खेल जारी
सरकार की नीति और नियति देखनी होगी, सपा ने हमेशा सम्मान किया; महिला आरक्षण बिल पर बोले अवधेश प्रसाद
होर्मुज के पास ईरान ने मार गिराया अमेरिका का एक और लड़ाकू विमान, ट्रंप बोले- यह युद्ध है