आजादी के पहले वाला हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं मोदी, रायबरेली के मनरेगा चौपाल में बरसे राहुल गांधी
आरएसएस और नरेंद्र मोदी आजादी के पहले जैसा हिन्दुस्तान था वैसा हिन्दुबनाना चाहते हैं। जहां पर आपके हाथों से आपकी जमीन छीनी जाएं, आपके सारे हक छीने जाएं, योजनाएं छीनी जाएं और योजना का पैसा आडानी और अम्बानी को दिया जाए, आपकी जमीन अम्बानी व अडानी के हवाले कर दिया जाए और आप भुखमरी की ओर चले जाएं, यह इनका लक्ष्य है। हिन्दुस्तान की सरकार अडानी व अम्बानी की सरकार है। किसानों मजदूरों की सरकार नहीं है। इस देश को अम्बानी व अड़ानी के सरकार से कोई फायदा होने वाला नहीं है। सबका नुकसान होगा, आपकी जमीन व आपका भविष्य छीन लिया जाएगा। रायबरेली में ऊंचाहार के उमरन गांव में आयोजित मनरेगा चौपाल में उक्त विचार सांसद राहुल गांधी ने व्यक्त किए।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां पार्टी द्वारा आयोजित मनरेगा चौपाल को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सारा पॉवर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। गरीब जनता का प्रोटेक्शन हटा दिया गया है। जो लोकतंत्र की जड़ को काटा गया है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश मनरेगा बचाने का आंदोलन कर रही है, लोकतंत्र और मजदूरों की सुरक्षा के लिए हम खड़े हैं।
नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश का पूरा-पूरा धन गौतम अडानी व अम्बानी को देना चाहते हैं। मनरेगा को अहिस्ता-अहिस्ता समाप्त करना चाह रहे हैं। सरकार तीसरे स्तंभ लोकतंत्र को खत्म कर रही है। सरकार पंचायत व लोकल बाडी को कमजोर कर रही है। कांग्रेस व उसके कार्यकर्ता मनरेगा को खत्म नहीं होने देंगे।

चुनावी साल में स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात की तैयारी, योगी कैबिनेट आज, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
शिमला के राम मंदिर में ‘निकाह’ पर रार; हिंदू संगठन भड़के, सूद सभा की मीटिंग आज
यूपी पंचायत चुनाव विधानसभा के बाद होंगे, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी पहली बार मान लिया
IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में KKR के बल्लेबाज की एंट्री, ये हैं पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 बॉलर
होर्मुज में टोल वसूलने का अधिकार हमारा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान पर जीत का दावा
बाबा साहेब की हर मूर्ति पर लगेगा छत्र, आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, सीएम योगी का बड़ा ऐलान