UP Top News Today: पत्नी के लिए युवक ने ससुराल की चौखट पर दी जान, यूपी पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर कर पकड़ा बदमाश
कानपुर में पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो पति ने ससुराल की चौखट पर जहर खाकर जान दे दी। पत्नी दो साल से मायके में रह रही थी। दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
यूपी पुलिस ने देवरिया में हॉफ एनकाउंटर करके एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर 25 हजार का ईनाम तय था। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यूपी के कानपुर में करीब सवा दो साल से मायके में रह रही पत्नी से मिलने पहुंचे युवक ने उसकी चौखट में जहर खाकर जान दे दी। दरअसल, पत्नी ने मिलने से इनकार करते हुए दरवाजा तक नहीं खोला था। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
यूपी में देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। दबोचा गया बदमाश मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
यूपी में देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। दबोचा गया बदमाश मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
यूपी के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर बुलडोजर चला। वहां लगी मूर्तियों को तोड़ा गया। इनमें से एक मूर्ति अहिल्याबाई होल्कर की भी थी। बुलडोजर चलने के बाद से इस पर देशभर में राजनीति हो रही है। विपक्षी दलों ने इस एक्शन का विरोध किया है।
यूपी में देवबंद क्षेत्र के गांव मेघराजपुर के मजरा मोहम्मद अलीपुरा में नौवीं के छात्र की घर से बुलाकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
क्षत्रियों का बड़ा नेता राजा भैया या बृजभूषण शरण सिंह ? इस पोस्टर पर बृजभूषण ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजा भैया का इतिहास जानना है तो उनके पिता उदय प्रताप सिंह का इतिहास जानें। उन्होंने कहा कि राजा भैया के पिता को मैं आदर्श मानता हूं।
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के बीच शुक्रवार को सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की पीड़ा सुनी। शिकायतें सुनने के बाद योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण कराएं।

सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, चारों सदनों में जाने वाले लालू के बाद दूसरे बिहार सीएम
यूपी में बनेंगे फार्मा और डिवाइस पार्क; योगी बोले- 10 साल पहले सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज, अब 81 हुए
वेतन आयोग पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
बंगाल के अस्तित्व पर ही खतरा, अब BJP बचाएगी; घुसपैठ पर अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ वाला फॉर्मूला
कमर की सर्जरी के बाद लय में आ चुके हैं राशिद खान, भारत के खिलाफ टेस्ट से बना सकते हैं दूरी