UP Weather: सावधान! यूपी में घने कोहरे की चेतावनी, तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड; जानें अन्य राज्यों का भी हाल
UP Weather, Cold Alert 8 January: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान उत्तर भारत, बिहार और अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत, उत्तर पूर्वी भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में नौ जनवरी तक बहुत घना कोहरा पड़ेगा, जबकि दस जनवरी को घना कोहरा पड़ने वाला है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो नौ जनवरी तक पश्चिमी यूपी के अलग अलग हिस्सों में सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा और फिर 12-15 जनवरी के दौरान अलग अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा।
अगले तीन दिनों के दौरान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार में अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे रहेगा। यानी कि कड़ाके की ठंड रहेगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके आवा, अगले दो से तीन दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर चलने वाली है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर, हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में शून्य डिग्री के नीचे था, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर शून्य से पांच डिग्री, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कई जगहों पर 5-10 डिग्री सेल्सियस, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार में कुछ जगहों पर, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ जगहों पर भी ऐसा ही हाल है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान के पूर्वानुमान की बात करें तो पूर्वी भारत, गुजरात, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मध्य भारत, महाराष्ट्र में अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा
वहीं, कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट के कारण श्रीनगर सहित कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील समेत कई जल निकायों के किनारे जम गए। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात के तापमान (शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे) से 3.5 डिग्री कम था। अधिकारियों ने बताया कि यह इस मौसम में शहर की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 3.2 डिग्री कम था।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link