हम चुनाव तभी जीतते हैं, पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को यूं समझाया BJP की जीत का फॉर्मूला; दिया ये लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गोरखपुर दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का फॉर्मूला समझाते हुए कहा कि हम चुनाव तभी जीतते हैं, जब हम बूथ जीतते हैं। ऐसे में बूथ की मतदाता सूची दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है। बूथ की मजबूती से ही विपक्ष को पछाड़ा जा सकता है। पंकज चौधरी गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा में चरगांवा मण्डल के सरस्वती इंटर कॉलेज नाहरपुर में बूथ नंबर 199 के बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक में बोल रहे थे।
बूथ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं एसआईआर अभियान को विशेष रूप से देखना है। मतदाता सूची दुरुस्त करना बूथ समिति का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में भी विपक्षी दलों को पछाड़ने की जरूरत है। फिर भाजपा के लिए मिशन 2027 आसान हो जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप भी कार्यकर्ता हैं और हम भी कार्यकर्ता हैं। हम सब एक समान रूप से हैं। बस सबकी जिम्मेदारियां अलग-अलग होती हैं। बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण पद है तथा बूथ कमेटी का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता के रूप में ही आप सबके बीच में हूं, आप सभी के मान सम्मान की चिंता करूंगा। मेरे लिए कार्यकर्ता सम्मान सर्वोपरि है।
गोरखपुर भटहट कस्बे में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्वागत समारोह में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को सम्बोधित किया। कड़ाके की ठंड में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का उत्साह देख प्रशंसा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव तक ऐसा ही उत्साह बनाए रखने की जरूरत है। अपने संबोधन में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ता का सम्मान है। यह दायित्व निष्ठापूर्वक निभाएंगे।

NEET UG : MBBS की सरकारी NRI सीटें अपात्र छात्रों को बांटीं, 64000 की जगह वसूले 25 लाख रुपये, हंगामा
“‘पुलिस क्या गोली खाए?’—सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था पर रखा स्पष्ट पक्ष”
संघर्ष से सफलता तक: अख़बार बेचने वाला अमन बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन
नाम बना पहचान: उरमुरा किरार से हरिनगर, जब गांव की किस्मत बदली
India US Trade Deal Live: ट्रंप ने ट्वीट कर ट्रेड डील की पहले क्यों दी जानकारी?
Patna Weather Today: धूप खिलेगी पर ठंड से निजात नहीं, आज 2 फरवरी को पटना का मौसम कैसा रहेगा?
MCC NEET PG Counselling Result: नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड-3 रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी, Direct Link