बिहार के इस जिले में 8वीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक बंद; भीषण ठंड के चलते प्रशासन का फैसला
बिहार में जारी भीषण ठंड और शीतलहर के बीच अररिया जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी विनोद दूहन के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 6 जनवरी तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। हालांकि, कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकती हैं। यह व्यवस्था बड़े छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित न होने देने के लिए की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों को गर्म भोजन वितरित करने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है, ताकि पोषण सुनिश्चित किया जा सके।
आपको बता दें मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान 5-6 जनवरी को कोल्ड-डे की स्थिति रह सकती है। सुबह में मध्यम स्तर का कुहासा रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 3-6 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
इधर तेज पछुआ हवा व घने कुहासे ने सड़कों पर आवागमन करने वालों को परेशानी में डाल दिया है। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही तेज पछुआ हवा चलने के साथ घना कुहासा छाया हुआ है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड का सबसे अधिक असर किसानों एवं पशुपालकों पर पड़ रहा है, जिन्हें खेतों और पशुओं की देखभाल में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं प्रशासनिक स्तर पर कई स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गरीब, बुजुर्ग एवं राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के कारण दूर-दराज जाने वाले लोगों को भी आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। घने कुहासे और ठंडी हवा ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में पकड़ा गया ISI एजेंट, दिल्ली तक तैयार करनी थी स्लीपर सेल की फौज
वैभव सूर्यवंशी से पहले IPL में इस खिलाड़ी ने ठोकी थी 15 गेंदों पर 2 फिफ्टी! मगर अब किसी टीम का हिस्सा नहीं
ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को याद करने लगा भारत, दिल्ली आएंगे विदेश मंत्री मार्को रूबियो
जब संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से मिले पीएम मोदी, खूब हुईं बातें; देखें वीडियो
सुपर पावर अमेरिका को क्यों पड़ी कर्ज मांगते पाकिस्तान की जरूरत, ये हैं 4 बड़े कारण